April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एक्टर पद्मश्री टॉम ऑल्टर कैंसर से जूझ रहे

मशहूर फिल्म, टेलीविज और थियेटर आर्टिस्ट टॉम ऑल्टर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 67 साल के टॉम अल्टर ने जबान संभालके, शक्तिमान, कैप्टन व्योम ऐसे कई टीवी सीरियल में काम किया है। पद्मश्री अभिनेता के बेटे जैमी ऑल्टर ने इस बात की पुष्ठि की है। मुंबई के सैफी अस्पताल में उन्हें एक सप्ताह पहले भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि ऑल्टर कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। उनका परिवार चाहता है कि इलाज के दौरान उनकी निजता का सम्मान किया जाए।
टॉम ऑल्टर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने थिएटर किया है, फिल्में की। वे खुद बेहद अच्छी शायरी करते हैं और लिखते हैं। वे स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रह चुके हैं। पद्मश्री टॉम ऑल्टर ही वो शख्स हैं, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर का पहला टीवी इंटरव्यू किया था।

Share to...