April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरुस्कार, उपराष्ट्रपति ने मेयर व पर्यटन मंत्री को दिया अवॉर्ड

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर लगातार उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। जहां इंदौर ने पूरे देश में स्वच्छता में अपना परचम लहराया है व लगातार पांच बार स्वच्छता में सिरमौर रहा है वही जल्द ही स्वच्छता का छक्का भी लगाने के लिए इंदौर शहर तैयार है और आगामी दिनों में यह उपलब्धि भी इंदौर शहर हासिल करेगा।

इंदौर में स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन बनने वाले शहर इंदौर के नाम आज एक और उपलब्धि जुड़ गई। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को भारत में पर्यटन स्थल के लिए बेहतर नागरिक प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से नवाजा गया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त किया।

लगातार इंदौर शहर उपलब्धियों पर उपलब्धियां हासिल कर रहा है और देश में अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। बेहतर पर्यटन प्रबंधन के लिए यह राष्ट्रीय पर्यटन अवार्ड आज नई दिल्ली में मिला है।
राष्ट्रीय पर्यटन पुरुस्कार मिलने पर पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर व इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रसन्नता जाहिर की हैं।

Share to...