April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ स्टेनोग्राफर संतोष सोनी का आकस्मिक निधन, सीएम ने गहरा दुःख व्यक्त किया

उज्जैन: जनसंपर्क विभाग उज्जैन में पदस्थ शीघ्र लेखक (स्टेनोग्राफर) संतोष कुमार सोनी का आज ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। श्री सोनी 60 वर्ष के थे। सोनी के निधन पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों में दुःख व्याप्त है। उनके निधन के समाचार से शहर में उन्हें जानने वालो व पत्रकार जगत में शोक की लहर हैं। जनसंपर्क विभाग अधिकारी कर्मचारियों सहित पत्रकारों ने सोनी के निधन पर दुःख जताया हैं।

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन में पदस्थ स्टेनोग्राफर संतोष सोनी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की हैं।

सहज, सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्टेनोग्राफर संतोष सोनी के आकस्मिक निधन पर उज्जैन के समस्त पत्रकारो ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 28 सितंबर को निज निवास से 9:30 पर निकलेगी।

न्यूज़ प्रवाह चैनल स्टेनोग्राफर दिवंगत संतोष सोनी को सादर श्रधांजलि अर्पित करता हैं।

Share to...