April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेस्टोरेंट में अचानक लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट जलकर हुआ खाक

इंदौर:- प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गंगवाल बस स्टेशन चौराहे पर आज अचानक श्री जी रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिसके बाद रेस्टोरेंट पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। रेस्टोरेंट में कार्यरत मौजूद स्टाफ अपनी जान बचाकर बाहर आया। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दरअसल छतरीपुरा थाना क्षेत्र के गंगवाल बस स्टेशन के सामने स्थित श्री जी रेस्टोरेंट में आज अचानक भीषण आग लग गई। रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया जहां बड़ी मशक्कत के बाद मौजूद स्टाफ ने अपनी जान बचाई और समय रहते किचन में मौजूद गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला।

आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां 10 दमकल पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है किचन में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगना शुरू हुआ ओर पूरे रेस्टोरेंट को आग ने अपनी चपेट मे लिया। रेस्टोरेंट के साथ ही पास स्थित दुकान में भी आग लग गई। आग लगने पर कर्मचारी जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागे ओर वहाँ से गैस की टंकियों को भी बाहर निकाला।

Share to...