April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अर्जुन रामपाल की मां का निधन

बॉलिवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। घर के सदस्यों और नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अर्जुन की पूर्व पत्नी भी उनके दुख में शरीक हुईं। अर्जुन रामपाल अपनी बेटियों महिका और मायरा के साथ थे। अर्जुन रामपाल के साथ अभिनेत्री मॉडल ब्रिएला डेमेट्राइड्स भी थी। फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रग यादव अर्जुन रामपाल की इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने पहुंचे।

Share to...