महज 6 महीने में दिल्ली में साढ़े 3 सौ करोड़ से भी ज्यादा की हेरोइन सप्लाई करने वाले एक बड़े ड्रग डीलर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ में आया शख्स ऑस्कर मूल रूप से नाईजीरिया का रहने वाला है और डेढ़ साल से दिल्ली में रह रहा था।
पुलिस ने जिस शातिर तस्कर ऑस्कर को गिरफ्तार किया है, वो मार्च 2017 में दिल्ली आया था। वो सिर्फ 6 महीने के वीजा पर भारत आया था, लेकिन वो दिल्ली में ही बस गया। वीजा खत्म हो जाने के बाद भी वो वापस नहीं लौटा। क्योंकि यहां पर उसने अपना एक बड़ा ड्रग सिंडिकेट खड़ा कर लिया था।
6 माह में 350 करोड़ की हेरोइन सप्लाई करने तस्कर गिरफ्तार

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’