जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने दोस्त और भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की मेहमाननवाजी में जुटे हुए हैं। रविवार को उन्होंने पीएम मोदी के सम्मान में यामानाशी प्रीफेक्चर स्थित अपने हॉलीडे होम में प्राइवेट डिनर की मेजबानी की। पीएम मोदी पहले विदेशी नेता हैं, जिनके सम्मान में शिंजो आबे ने हॉलीडे होम में प्राइवेट डिनर रखा। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मेहमाननवाजी से खुश पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि इस स्वागत के लिए पीएम शिंजो आबे का बहुत आभारी हूं। मैं इससे सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पीएम आबे ने मुझे चॉपस्टिक से जापानी तरीके से खाना खाना भी सिखाया। इस दौरान पीएम मोदी और शिंजो आबे ने ट्रेन से सफर भी किया। इससे पहले रविवार सुबह मोदी और शिंजो आबे होटल माउंट फुजी में गर्मजोशी से मिले। यहां पीएम मोदी ने शिंजो आबे को तोहफे में हैंडीक्राफ्ट कटोरी और दरी भेंट की। इसके बाद दोनों नेता यामानाशी प्रीफेक्चर स्थित हॉलीडे होम विला पहुंचे। शनिवार को पीएम मोदी 2 दिवसीय भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए टोक्यो पहुंचे हुए हैं। शनिवार को टोक्यो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
टोक्यो पहुंचने पर पीएम मोदी ने कहा कि जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ उनकी बैठक दोनों देशों के मजबूत रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी। साल 2014 के बाद सम्मेलन के लिए मोदी की यह तीसरी यात्रा है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे विश्वसनीय दोस्तों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय नेता के साथ मिलकर वह हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को खुला एवं मुक्त बनाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करना चाहेंगे। जापान में होने वाली शिखर बैठक को लेकर भारतीय अखबारों में प्रकाशित एक संदेश में आबे ने कहा कि भारत एक वैश्विक शक्ति के तौर पर क्षेत्र और विश्व को समृद्धि व प्रबल बना रहा है।
शिंजो ने विला में दिया डिनर, बोले महान देश के उत्कृष्ट नेता मोदी

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर