April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

थरूर ने की टिप्पणी, रविशंकर में साधा राहुल पर निशाना

कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है। एक बार फिर कांग्रेस को मुसीबत में डालने वाले अपने बयान में शशि थरूर ने पीएम मोदी की तुलना बिच्छू से की। थरूर ने कहा कि आरएसएस के एक नेता ने एक पत्रकार से कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे ना तो हटाया जा सकता, और ना ही चप्पल से मारा जा सकता है।
हालांकि, विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर सफाई पेश की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह टिप्पणी पिछले 6 वर्षों से पब्लिक डोमेन में है। यह मेरे द्वारा नहीं दी गई है। रविशंकर प्रसाद 6 साल पुराने बयान को लेकर मुद्दा बना रहे हैं।

Share to...