अखिल भारतीय कला पर्व उत्सव गणतंत्र में समालोचक, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा को अनवरत साहित्य समाराधना, कल्पनाशीलता और सर्जनात्मकता के लिए अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण 2019 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क, विधिएवं विधायी मंत्री पी सी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, समाजसेवी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनन्द तारण के आतिथ्य में अभिनव कला परिषद द्वारा भोपाल में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रो शर्मा को सम्मान पत्र शॉल श्रीफल अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया। भोपाल में मानस भवन में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार गौरीशंकर गौरीश, अभिनव कला परिषद के संस्थापक, सचिव सुरेश तांतेड़, अध्यक्ष सुभाष विट्ठलदास, डॉ रामवल्लभ आचार्य, कमलेश जैमिनी, डॉ जगदीश शर्मा आदि सहित अनेक संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार उपस्थित थे। प्रो शर्मा की इस उपलब्धि पर अनेक शिक्षाविद्, संस्कृतिकर्मी और साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त कर प्रो शर्मा को बधाई दी।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर