बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद बीजेपी की महिला विधायक साधना सिंह ने माफी मांग ली है। साधना सिंह की ओर से जारी किए गए माफीनामे में उन्होंने लिखा कि मेरा मकसद किसी को अपमान करने का नहीं था। मैं बस 2 जून, 1995 को गेस्ट हाउस कांड के दौरान मायावती की बीजेपी नेताओं द्वारा की गई मदद को याद दिलाना चाहती थी।
वहीं, इस मामले में बसपा के बनारस मंडल जोनल इंचार्ज रामचंद्र गौतम ने साधना सिंह के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत चंदौली थाने में मामला दर्ज कराया है। बसपा नेता ने कहा कि यह सिर्फ बसपा सुप्रीमो मायावती का नहीं, बल्कि दलित समाज की सभी महिलाओं का अपमान है।
चंदौली के मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने कहा कि मेरी मंशा एक दम किसी को अपमानित नहीं करने की थी। अगर किसी को मेरी बातों से कष्ट पहुंचा है तो मैं खेद प्रकट करती हूं। इससे पहले साधना सिंह के बयान को स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजने का फैसला किया था।
साधना सिंह ने मांगी माफी, बसपा ने दर्ज कराया केस

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर