अफगानिस्तान शुक्रवार को भूकंप से झटकों से हिल उठा। अफगानिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था, हालांकि किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई। इस इलाके में पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
इससे पहले भी अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में 8 अगस्त को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि उस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में काबुल से 243 किलोमीटर उत्तर में रहा था। इस इलाके में अफगानिस्तान और पाकिस्तान का क्षेत्र आता है।
भूकंप के झटकों को ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने ज्यादा महसूस किया, हालांकि अभी तक भूकंप से जान-माल के कोई नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही दहशत में अधिकतर लोग फौरन घरों से बाहर आ गए।
अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर