इंदौर- कांग्रेस विधायक और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह आज इंदौर में एक कार्यक्रम में पहुँचे। लक्ष्मण सिंह मीडिया से रूबरू हुए जहाँ उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के बजरंग दल पर प्रतिबन्ध लगाने के बयान पर अपनी राय रखी, साथ ही उन्होंने कहा की अगर एनआईए उन पर प्रतिबन्ध नहीं कर रहा है, इसका मतलब है की वह एंटी नेशनल नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर केरला राज्य में धर्मान्तरण को लेकर भी चर्चा की।
दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान विधायक लक्ष्मण सिंह इंदौर में मीडिया से रूबरू हुए, जहां पर उन्होंने बजरंग दल और द केरला फिल्म को लेकर मीडिया से चर्चा की। बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि बजरंग दल की कोई भी एक्टिविटी देश विरोधी नहीं हैं, और अगर उनकी कोई गतिविधियां देश विरोधी हैं, तो उस पर एनआईए प्रतिबंध लगाएं और अगर एनआईए प्रतिबंध नहीं लगा रहा है, तो इसका मतलब है की उनकी गतिविधियां ऐसी नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर कहा कि उन्होंने केरल राज्य में काम किया है और वहां पर धर्मांतरण जैसे कई मामले उनके भी संज्ञान में आए थे। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी नहीं है और वह फिल्म कितनी सच है। इस पर वह कोई टिपण्णी नहीं कर सकते।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम