इंदौर: राजेंद्र नगर पुलिस ने बेटमा के एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो रिवाल्वर लेकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, आरोपी से पुलिस ने देसी रिवाल्वर और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किये है, फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है आखिर वह हथियार लेकर क्षेत्र में क्या कर रहा था।
दरअसल इंदौर के राजेंद्र नगर थाना प्रभारी सतीश पटेल के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेटमा का लिस्टेड बदमाश राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क के पास बुलेट बाइक से हाथ में रिवाल्वर लेकर खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी धर्मेंद्र भाटी को हिरासत में लिया, तो उसके पास से एक रिवाल्वर, छह जिंदा कारतूस मिली जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को संभावना थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके चलते पुलिस ने सक्रियता का परिचय देते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दिया।
फिलहाल आरोपी का कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। लेकिन हाथों में रिवाल्वर और छह जिंदा कारतूस का कारण वह नहीं बता पाया, मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हालांकि पुलिस को संभावना है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जिसे रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम