April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश मे एक बार फिर नोटबन्दी, 2000₹ का नोट चलन से होगा बाहर, कब तक बदलवा सकते है 2000 का नोट….

देश मे एक बार फिर नोटबंदी की गई हैं। देश मे 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से बाहर होंगे। रिजर्व बैंक के अनुसार ₹2000 का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा लेकिन इसे सरकुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। आरबीआई ने बैंको को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार मे अधिकतम बीस हजार रुपये के नोट ही बदले जाएंगे। अब से ही बैंक 2000 ₹ के नोट इश्यू नही करेगें।

2000 का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और ₹1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नया नोट जारी किया गया था। आरबीआई ने सन् 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश मे बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद मर दिया जाए। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। फिलहाल 30 सितंबर तक बैंक में जाकर 2000₹ का नोट अन्य नोट से बदलवा सकते हैं।

Share to...