नईदिल्ली: देशभर में मौसम लगातार बदल रहा हैं। कही कही गर्मी ने दस्तक दे दी है तो कही अब भी ठंड जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 20 से 21 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही पहले ही शुरू हो चुकी है और बारिश की स्थिति बनने पर तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सर्दी का असर एक बार फिर महसूस किया जाएगा।
दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आंधी और बारिश का अनुमान है। दिल्ली में प्रदूषण लेवल भी चिंता का विषय बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई समेत कई जिलों में बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा।
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 20 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। स्काईमेट के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड का प्रभाव बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी जारी है। श्रीनगर में डल झील के आसपास सैलानी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
मौसम विभाग ने 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। हालांकि 21 फरवरी से मौसम में सुधार की संभावना जताई जा रही है।
हरियाणा और पंजाब में 20 से 21 फरवरी के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हरियाणा के सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। उधर, बिहार में 23 फरवरी से 16 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, कटिहार समेत कई इलाकों में आकाशीय बिजली और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत