April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जून में होने वाली यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की गई स्थगित, यह होगी अगली डेट

UPSC : जून में होने वाली यूपीएससी की आईएएस (IAS Exam) परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। (Corona Virus) कोरोना को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को टालने का फैसला किया गया है। परीक्षा की तारीख 27 जून को निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे स्थगित करके 10 अक्तूबर को परीक्षा कराने का फैसला हुआ है। परीक्षा का नोटिफिकेशन 4 मार्च को जारी किया गया था और परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 मार्च थी।

कोरोना की वजह से देश में कई परीक्षाओं को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर स्थगित किया गया है। आईएएस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थी भी सरकार से फिलहाल के लिए इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार ने फिलहाल के लिए इस परीक्षा को स्थगित कर अक्तूबर में कराने का फैसला किया है।

प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे, इस परीक्षा के नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे। यूपीएससी परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

Share to...