April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सिंहस्‍थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्‍हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की

उज्जैन: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान उज्‍जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 महापर्व को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम को 2.25 करोड़ रुपए की लागत की इलेक्ट्रिक व्‍हील लोडर मशीन की चाबी प्रदान की।

सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जिससे स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इस चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में LiuGong India Pvt. Ltd. द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत उज्जैन नगर निगम को लगभग ₹2.25 करोड़ मूल्य की 820TE इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन (3 इकाइयाँ) स्वीपिंग अटैचमेंट सहित प्रदान की गई है। ये मशीनें पूरी तरह बैटरी संचालित हैं और शून्य उत्सर्जन (Zero Emission) के साथ कार्य करती हैं।

पर्यावरण की रक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होगी म‍शीन 820TE इलेक्ट्रिक व्हील लोडर पारंपरिक डीज़ल मशीनों की तुलना में कम शोर करता है, संचालन लागत को घटाता है और पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता। इसमें लगे स्वीपिंग अटैचमेंट के माध्यम से सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की प्रभावी सफाई की जा सकेगी, जो सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन के दौरान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यह पहल न केवल उज्जैन को “ग्रीन एवं क्लीन सिटी” के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी, बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श भी प्रस्तुत करेगी। यह कदम मध्य प्रदेश सरकार की सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन, तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणालियों का विकास-ये सभी प्रयास मध्य प्रदेश को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से LiuGong India और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम आयुक्‍त अभिलाष मिश्रा, एमआईसी सदस्‍य शिवेन्‍द्र तिवारी, कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि निश्चल मेहरोत्रा (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), परेश अग्रवाल (जनरल मैनेजर, फाइनेंस एंड अकाउंट्स), अभिषेक वोहरा (एचआर हेड) तथा कंपनी के डीलर New Bharat Infra से श रमीज़ काज़ी उपस्थित थे।

Share to...