April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना से जंग : 20 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में गिरावट

Corona Virus : देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस (New Cases) में गिरावट दर्ज की गई है। 20 राज्यों सहित 187 जिलों में पिछले 2 सप्ताह से मामलों में कमी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल का कहना है कि अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 24 राज्य ऐसे हैं जहां 15 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिव मामले हैं। 5 से 15 प्रतिशत के बीच केस वाले 8 राज्य हैं, वहीं 4 राज्य ऐसे हैं, जहां 5 प्रतिशत से भी कम पॉजिटिविटी रेट है। अग्रवाल ने बताया कि नए केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जो एक अच्छी खबर है।

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Share to...