मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बुधवार तड़के पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज को बुधवार सुबह पुलिस ने उनके निवास से हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, अनुराग सिंह मानपुर जाने के लिए अपने घर से बाहर निकल रहे थे, तभी वहां पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया और नौरोजाबाद थाने ले गई। इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में गहरा आक्रोश फैल गया है।
📢 तड़के 5 बजे दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने डाला डेरा: कार्यकर्ताओं ने मोहन यादव सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे ही भारी पुलिस बल अनुराग सिंह अंबुज के आवास पर पहुंच गया था। लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके पूरे घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही घर के बरामदे में बैठे नजर आए, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटने लगा और उन्होंने मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर विरोध जताया।

More Stories
Chhatarpur News: छतरपुर और नौगांव में रामलीला की धूम, वकील निभाते हैं रावण का किरदार; 76 साल पुरानी है अन्नपूर्णा रामलीला
Jabalpur Crime News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अश्विनी अस्पताल में 19 वर्षीय युवक की मौत, संचालक डॉक्टर पहुंचा जेल
MP Police Action Bhopal: ‘जय जोहार’ कहने पर भड़के टीआई पर गिरी गाज, उमंग सिंघार और छात्रों की मांग पर हुआ सस्पेंशन