उज्जैन में आस्था का महाकुंभ, 151 स्थानों पर 31 हजार कन्याओं का पूजन
उज्जैन: शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर धर्मनगरी उज्जैन में आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का भव्य आयोजन देखने को मिला। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में 151 स्थानों पर करीब 31 हजार कन्याओं का पूजन कर उन्हें मां दुर्गा का स्वरूप मानकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें लंच बॉक्स भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में सनातन संस्कृति और नारी सम्मान का संदेश दिया गया।
विधायक ने इस अवसर पर देश और प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि बेटियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका सम्मान करें और कन्या पूजन जैसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं।
विधायक ने कहा कि बेटियों का सम्मान हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं।

More Stories
Shri Gwal Bhairav Kalka Mata Temple Indore: विजय नगर चौराहे पर माँ कालका का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं को प्रसादी में मिलेंगे कर्णफूल
Surya Gochar 2026: सूर्य देव 17 अक्टूबर को करेंगे तुला राशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार
Maa Katyayani Wishes 2026: नवरात्रि के छठे दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश, मां कात्यायनी से जुड़े खास मैसेज