इंदौर: मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र के राऊ-खलघाट फोरलेन के भैरुघाट पर एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार अल सुबह करीब चार बजे यह घटना उस समय हुई जब ट्रेवल्स बस घाट से उतरते समय बाइक को टक्कर मारते हुए एक टैंकर में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए मानपुर और इंदौर भेजा गया। घायलों में से 7 को इंदौर भेजा गया था, जिनमें से एक महिला (नीता) और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों में दो लोग बाइक पर सवार थे, जिनकी पहचान हिमांशु (सेंधवा) और शुभम (धरमपुरी) के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मानपुर पुलिस और टोल कर्मचारी तुरंत पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। ट्रेवल्स बस में सवार सभी यात्री ओंकारेश्वर और उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसे में ट्रैवलर में बैठे यात्री पुरूष सागर (55) निवासी बेलगांव कर्नाटका, प्रशांत पुत्र कोलअप्पा (52) निवासी सदर, महिला बर्गल पत्नी वडीयप्पा (55) निवासी बेलगांव कर्नाटका, शोनकाया पति-पत्नी बाबू (60) निवासी सदर, लता पत्नी गणपत मुर्रे (62) निवासी सदर, सविता पत्नी ठक्करम सिवडोको (40) निवासी सदर, रेनू हन्डी पत्नी सुभाष (35) निवासी सदर, श्रुति पत्नी अभीयर (32 ) निवासी सदर, स्नेहल पत्नी सोनचन्द्र गेवडे (27) निवासी सदर, नीता पाटील (50) निवासी सदर, बच्चा तीर्थ पुत्र पन्डवाडरा (4) निवासी बेलगांव कर्नाटक घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतकों के शवों को मानपुर और इंदौर के अस्पतालों में भेजा गया है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। और पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत