August 15, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्र का आदेश देखकर ही न निकल जाए घुमने, कहीं प्लान करने से पहले पढ़ ले यह खबर

Tourist Places in Madhya Pradesh

Tourism : अनलॉक (Unlock) के साथ कई पर्यटन स्थल (Tourist Place) खुलने जा रहे है लेकिन यदि अब प्लान (Plan) कर रहे है (Madhya Pradesh) मध्यप्रदेश में इन स्थलों पर घुमने का, तो पहले पढ़े ले यह खबर। आप ग्वालियर का किला, मांडू का जहाज महल, खजुराहो और पंचमढ़ी की पांडव गुफा समेत आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया एएसआई के ऐतिहासिक स्थलों को घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा रुक जाइए। एएसआई ने 16 जून से देश के सभी मॉन्यूमेट्स पर्यटन स्थल को अनलॉक करने के आदेश दिए हैं, लेकिन ये पर्यटन स्थल 16 जून से खुलेंगे या नहीं, इसको लेकर स्टेट की गाइडलाइन अभी आनी है।

एएसआई ने आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन स्टेट में संक्रमण की क्या स्थिति है और उस जिले की क्या स्थिति है, ये देखकर वहां के कलेक्टर को मॉन्यूमेट्स खोलने के अधिकार होंगे। मतलब ये कि खुलना तय है लेकिन संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह कब और किस स्वरूप और बंदिश के साथ अनलॉक होंगे, इस पर मंथन जारी है। मंगलवार शाम तक इस पर फैसला हो सकता है।

रोना की दूसरी लहर के साथ ही 15 अप्रैल से देश के सभी मॉन्यूमेंट्स को बंद कर दिया गया था। 2 महीने तक कोरोना के प्रकोप के चलते जनता कर्फ्यू में लोग घरों में कैद रहे हैं। हालांकि, अब संक्रमण काबू में है और लोग पर्यटन स्थल घूमने के लिए बेताब हैं। यही कारण है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने आदेश जारी किए हैं कि 16 जून से देश के सभी मॉन्यूमेंट्स खोले जाएं।

आदेश में यह हवाला भी था कि स्टेट और जिला में संक्रमण की स्थिति को देखकर निर्णय लिया जाए। यही लाइन पेंच बनी हुई है। मध्यप्रदेश में अभी तक मॉन्यूमेंट्स को लेकर स्टेट की गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। स्टेट की गाइडलाइन आने के बाद ग्वालियर कलेक्टर और क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य इस पर आगे फैसला लेंगे, क्योंकि जिले की जिम्मेदारी कलेक्टर के पास रहेगी।

Share to...