April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलिस जवान पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशो का पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर शहर में कमिश्नरी लागू हुए लंबा समय बीत गया है, मगर शहर में अपराधियो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। अगर बात की जाए अपराध की तो शहर में हत्या , चोरी , लूट , डकैती , चैन स्नेचिंग जैसी घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। वही अपराधियो के हौसले इतने बुलंद है कि आमजन के साथ ही पुलिस पर हमला करने से नही चूकते। वही पुलिस ने पुलिस जवान पर हमला करने वाले बदमाशों का आज जुलूस निकाल दिया।

गुरुवार रात परदेशी पूरा पुलिस द्वारा कुलकर्णी के भट्टे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश नशे में जा रहे थे। जहाँ पुलिस के जवान रोशन और भोला यादव ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तभी एक बदमाश से पुलिस जवान की हाथापाई हुई उसके बाद चाकू निकाल कर पुलिस जवान रोशन पर हमला कर दिया था। बदमाशो के हमले में पुलिस जवान गंभीर घायल हो गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया था।

वही पुलिस ने इस मामले में सीहोर निवासी दो आरोपी रितिक और हर्ष को पकड़ने में सफलता हासिल की है और तीसरे आरोपी अमन की तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी रितिक और हर्ष को पुलिस उसी जगह जुलूस के रूप में लेकर पहुची जहा आरोपीयो ने पुलिसकर्मी को चाकू मारे थे।

पुलिस ने कुलकर्णी का भट्टा से चाकू बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपीयो पर सीहोर सहित इन्दौर के कई थानो में मामले दर्ज है। वही तीसरे फरार बदमाश की तलाश सरगर्मी से की जा रही हैं।

Share to...