April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में भारी बारिश से महाकाल मंदिर में पहुँचा पानी, कलेक्टर ने आज स्कूलों में की छुट्टी घोषित

हीना तिवारी, उज्जैन: प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी हैं। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी भारी बारिश का दौर जारी हैं। बारिश का पानी महाकाल मंदिर में पहुँच गया। आज शनिवार भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसको देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने शनिवार को उज्जैन के सभी निजी व शासकीय स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12 वी तक अवकाश घोषित कर दिया हैं।

उज्जैन में देर रात अत्यधिक बारिश हुई हैं। जिससे उज्जैन के इलाकों में पानी भर गया है। कई चौराहों व कॉलोनियो में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली हैं। बाबा महाकाल मंदिर में भी बारिश का पानी भर गया। देर रात हुई अत्यधिक बारिश से महकाल मंदिर के गणेश मण्डपम व नंदी मण्डपम तक बारिश का पानी पहुँच गया। बारिश के पानी पहुँचने के बाद भी भक्तों में उत्साह है। बारिश के पानी के बीच भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँच रहे है। पानी होने के बावजूद भक्त दर्शन करने बड़ी संख्या में जुटे है साथ ही उनकी भक्ति में कोई कसर नही छूट रही है। बारिश का पानी बड़ी मात्रा में आने के बाद भी दर्शन कर रहे है परेशानी के बाउजूद बाबा के भक्त बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। गंभीर डेम लबालब हो गया है। देर रात हुई तेज बारिश से शहर के कई चौराहे और निचले इलाके जलमग्न हो गए है। एटलस चौराहा, केडी गेट, नीलगंगा, गदा पुलिया, दुर्गा कॉलोनी, चामुंडा चौराहा में जलजमाव की स्थिति बनी। कई कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। चौराहों पर पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई जिससे वाहनों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार को मौसम विभाग ने उज्जैन शहर सहित जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षिप्रा नदी उफान पर है। पुल से कुछ फिट पानी नीचे बह रहा हैं।

भारी बारिश से उज्जैन शहर में कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण लोगो को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। कई कॉलोनियों में पानी ज्यादा भरने से परेशानी उठाना पड़ रही हैं।

Share to...