Pakistan : पाकिस्तान के रावलपिंडी (Rawalpindi) शहर में 100 साल से भी अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर (Temple) पर हमला किया गया है। इस मंदिर के रेनोवेशन का काम चल रहा है। शिकायत के अनुसार पाकिस्तान में इस्लामाबाद के पुराना किला इलाके में शनिवार शाम साढ़े सात बजे 10 से 15 लोगों के समूह ने मंदिर पर हमला किया। ऊपरी मंजिल के मुख्य द्वार तथा एक अन्य दरवाजे के साथ-साथ सीढ़ियां भी तोड़ दीं।
स्थानीय खबर के अनुसार इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड उत्तरी जोन के सिक्योरिटी ऑफिसर सैयद रजा अब्बास जैदी ने रावलपिंडी के बन्नी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि पिछले एक महीने से मंदिर के निर्माण और रेनोवेशन का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने कुछ अतिक्रमण किया गया था, जिसे 24 मार्च को हटा दिया गया। मंदिर में धार्मिक गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं और न ही वहां पूजा के लिये कोई मूर्ति रखी गई है।
सिक्योरिटी ऑफिसर सैयद रजा अब्बास जैदी ने मंदिर और उसकी पवित्रता को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इससे पहले, अतिक्रमण करने वालों ने मंदिर के आसपास दुकानें और पटरियां बनाकर काफी लंबे समय से कब्जा कर रखा था। जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से हाल ही में सभी तरह का अतिक्रमण हटा दिया। मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के बाद रेनोवेशन का काम शुरू हुआ था।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत