भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। फिलहाल शुरुआती 2 टेस्ट मैचों के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
तेज गेंदबाज आवेश खान को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। चयन समिति ने आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप को चुनने का फैसला किया है। नतीजतन आवेश खान को बाहर कर दिया गया है। आकाश ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे चयन समिति और भारतीय कप्तान रोहित काफी प्रभावित थे। स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज भी लौटे हैं, जिन्हें दूसरे टेस्ट मैच के लिए ब्रेक दिया गया था।
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा। यह मैच राजकोट में होगा। इसके बाद चौथा मुकाबला रांची में होना है। सीरीज का यह चौथा मैच 23 फरवरी से खेला जाएगा जबकि सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मुकाबला 7 मार्च से खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला में होना है।

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह