भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र नायकों के नाम पर प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
राज्य शासन ने गुना में तात्या टोपे विश्वविद्यालय, सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय और खरगोन में क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय की स्थापना एवं नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 से ही इसके परिचालन की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन ने तीनों ही नवीन विश्वविद्यालयों के लिये कुल सचिवों का प्रभार सौपने संबंधी आदेश भी जारी कर दिये है।
उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना को तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर को रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन को क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय खरगोन में उन्नयन किया है।
शासन ने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ क्रमश: राकेश कुमार वर्मा, प्राध्यापक (विधि) शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना को तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना, प्रो. शक्ति जैन प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय को रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर और डॉ. जी.एस. चौहान प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) को क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय खरगोन के कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार सौपने संबंधी आदेश जारी कर दिये है।

More Stories
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई