एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश पर शेफाली वर्मा का बल्ला बड़ी जोर से बरसा है. शेफाली की जोरदार बल्लेबाजी के असर से कई बड़े रिकॉर्ड स्वाहा हो गए हैं. शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए रिकॉर्डों की पटकथा लिखी. उन्होंने 49 गेंदों पर शतक लगाया और इसी के साथ महिला T20 इंटरनेशनल में लगे सबसे तेज शतक के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी भी की.
49 गेंदों में शतक, ऐसा करने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
बांग्लादेश के खिलाफ खेले एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा आखिर तक आउट नहीं हुईं और 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए. ये महिला T20I में उनका पहला शतक है. लेकिन उससे भी बड़ी बात ये है कि ये एशियन गेम्स में किसी महिला बल्लेबाज के बल्ले से निकला पहला शतक है. सीधी भाषा में कहें तो शेफाली, एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं.
छक्के लगाने में नंबर 1 भारतीय महिला बल्लेबाज
शेफाली वर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान चौके से तीन गुना ज्यादा छक्के मारे. उन्होंने 3 चौके के मुकाबले 9 छक्के लगाए. इसी दौरान उन्होंने महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. वो अब इस मामले में मंधाना से आगे निकलकर नंबर 1 भारतीय बन गई हैं. स्मृति मंधाना के 100 छक्के हैं जबकि शेफाली वर्मा के अब 104 छक्के हो चुके हैं.
शेफाली वर्मा ने भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की
शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर शतक पूरा कर महिला T20I में हरमनप्रीत कौर के लगाए सबसे तेज भारतीय शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. हरमनप्रीत कौर ने भी 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था.
शेफाली वर्मा के जमाए शतक का ही नतीजा रहा कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले खेलते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाने में कामयाब रही.

More Stories
Shreyas Iyer Captaincy Asian Games: जापान जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई ने की अलग होटल की व्यवस्था, जानें वजह
Asian Games Cricket News: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, बेहतर सीडिंग के दम पर भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
Asian Games 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को थाईलैंड के खिलाफ मिली मुश्किल जीत, बाल-बाल टला बड़ा उलटफेर