खंडवा। खंडवा-अकोला गेज कन्वर्जन परियोजना और रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित दक्षिण मध्य रेलवे के जोनल मुख्यालय ‘रेल निलयम’ में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी जनरल मैनेजर किरण कुमार और प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर इति पाण्डेय से परियोजना की वर्तमान प्रगति, नई ट्रेनों के संचालन और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल (संतोष वर्मा व लक्ष्मण वर्मा) ने मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी ली।
⚡ जुलाई 2027 तक विद्युतीकरण का लक्ष्य, डीजल इंजन से पैसेंजर ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाश रहा रेलवे
डीजीएम किरण कुमार ने जानकारी दी कि खंडवा से तुकाईथड़ तक गेज कन्वर्जन का कार्य पूरा हो चुका है। मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर लूप लाइन, फुट ओवरब्रिज, विद्युतीकरण और दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण के टेंडर भी स्वीकृत हो गए हैं, जिनका कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि खंडवा-तुकाईथड़ रेलखंड का विद्युतीकरण जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे पहले यात्रियों की सुविधा के लिए डीजल इंजन के जरिए पैसेंजर ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके साथ ही अगले दो महीनों में तुकाईथड़ से खकनार और उसरनी तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा करने का प्रयास जारी है।
🚉 खंडवा-सनावद ट्रेन को ओंकारेश्वर और तुकाईथड़ तक बढ़ाने की मांग, नई यात्री ट्रेनों का मिला आश्वासन
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने खंडवा-सनावद ट्रेन का विस्तार कर उसे ओंकारेश्वर स्टेशन तथा खंडवा से तुकाईथड़ तक चलाने की पुरजोर मांग रखी। भुसावल मंडल की पूर्व डीआरएम और वर्तमान प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर इति पाण्डेय के समक्ष खंडवा रूट पर नई यात्री ट्रेनें शुरू करने और यात्री सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया। अधिकारियों ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही जनहित में उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

More Stories
Sumitra Mahajan meets CM Mohan Yadav: इंदौर के पेयजल संकट और विकास कार्यों पर चर्चा, पाइपलाइन के डिजिटल रिकॉर्ड पर जोर
Helmet Awareness Campaign Agar: नवरात्रि में वाहन खरीदने वालों को मिलेगा सुरक्षा का संदेश, डीलर्स के साथ हुई खास चर्चा
Ratlam Kisan Update: डेढ़ लाख में से सिर्फ 192 किसानों ने कराया भावांतर योजना में पंजीयन, बाजार में मिल रहे बेहतरीन दाम