Corona Third State : केंद्र सरकार (Central Government) के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन (Vijayraghawan) ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता (Press conference) के दौरान कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली लहरों के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वायरस के नए वेरिएंट्स के बारे में भी बात की।
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे देश में स्थिति बेहद गंभीर हैं। इसी बीच केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने इस महामारी को लेकर एक और गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि जिस तरह तेजी से वायरस का प्रसार हो रहा है कोरोना महामारी की तीसरी लहर आनी तय है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह तीसरी लहर कब और किस स्तर की होगी। उन्होंने कहा कि हमें बीमारी की नई लहरों के लिए तैयारी करनी चाहिए।
विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विभिन्न वेरिएंट मूल स्ट्रेन की तरह की फैलते हैं। ये किसी अन्य तरीके से फैल नहीं सकते। वायरस के मूल स्ट्रेन की तरह यह मनुष्यों को इस तरह संक्रमित करता है कि यह शरीर में प्रवेश करते समय और अधिक संक्रामक हो जाता है और अपने और अधिक प्रतिरूप बनाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान वेरिएंट्स के खिलाफ वैक्सीन प्रभावी हैं। नए वेरिएंट भारत के साथ पूरी दुनिया में सामने आएंगे लेकिन ऐसे वेरिएंट ज्यादा होंगे जो अधिक संक्रामक होंगे। उन्होंने कहा कि भारत और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस प्रकार के वेरिएंट्स का पूर्वानुमान लगाने और उनके खिलाफ काम करने के लिए चेतावनी और संशोधित टूल विकसित करके तेजी से काम कर रहे हैं।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा