Tamilnadu : तमिलनाडु के चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत होने की बात कही जा रही है। मृतकों के परिजAनों ने इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी बताया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन और अन्य अधिकारियों ने बुधवार को इन आरोपों से इनकार कर दिया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में 40 से 85 वर्ष के 13 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है।
वहीं, रातभर में हुई इन मौतों से इलाके के लोगों में दहशत है वहीं मृतकों के परिजनों में आक्रोश है जिन्होंने मौत की वजह वहां पर ऑक्सीजन की कमी को बताया है। चेंगलपट्टु के जिलाधिकारी ए जॉन लुईस ने मंगलवार रात को हालात की समीक्षा की लेकिन ऑक्सीजन की कमी से मौत होने के आरोपों से इनकार किया है। लुईस ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मैं पूरी रात क्षेत्र में था और हालात की निगरानी कर रहा था। मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि तकनीकी पहलुओं की जांच चिकित्सा शिक्षा निदेशक द्वारा की जा रही है। अस्पताल के डीन डॉ जे मुथुकुमारन ने कहा कि मृतकों में सिर्फ एक कोरोना पीड़ित मरीज था जबकि बाकी कोविड निगेटिव थे। जो वायरस की वजह से निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 24 घंटे में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें 6 मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां थी जबकि 7 अन्य गंभीर स्थिति में भर्ती थे जिन पर इलाज का असर नहीं हो रहा था।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा