Policy : राशन की डोर स्टेप डिलीवरी करने वाली दिल्ली (Delhi) सरकार की योजना पर शुक्रवार को केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति सचिव को मिली केंद्र की चिट्ठी में ये जानकारी दी गई है।
केजरीवाल सरकार 25 मार्च से मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना को दिल्ली में लॉन्च करने वाली थी। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस योजना पर रोक लगा दी है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार राशन माफिया खत्म करने के खिलाफ क्यों है?
राशन माफिया को खत्म करने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनवरी में इस योजना का ऐलान किया था। इसके तहत दिल्ली में रहने वाले राशन कार्ड धारकों के घर तक राशन पहुंचाया जाना था, हालांकि पहले की तरह राशन दुकान से लेने वाली योजना भी वैकल्पिक रूप से जारी रहेगी। स्कीम के तहत चीनी, चावल, गेंहू और आटा समेत अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ