Mahakal Ujjain : कोरोना के बढ़ते संकट ने महाशिवरात्रि (Shivratri) के बाद महाकाल (Mahakal) में भस्मारती (Bhasmarti) में भक्तों के शामिल होने की आस को फिर से खत्म कर दिया है। लगातार कोरोना के मरीजों के बढ़ने की वजह से मंदिर प्रबंधन ने गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश और भस्मारती में शामिल होने की प्रक्रिया को फिर से आगे बढ़ा दिया है। वहीं, मास्क के बिना ना भक्त और ना ही पंडे-पुजारी अब मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। कुछ दिन पहले महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया था कि महाशिवरात्रि के बाद पहले सोमवार से भस्म आरती में भक्तों को प्रवेश मिलने लग जाएगा।
उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर में भक्तों को प्रवेश पहले जैसे ही प्री बुकिंग से ही दिया जाएगा। 1-2 दिन में अलग-अलग स्लॉट में बुकिंग करवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटाने को लेकर निर्णय लेंगे। अभी रोजाना एक स्लॉट में 1500 भक्तों को अनुमति मिल रही है। इसे घटाकर करीब 1000 से 1200 किया जा सकता है। भस्मारती और गर्भगृह में प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है। हम 15 मार्च के बाद पाबंदी को हटाने वाले थे। लेकिन अब हालात को देखते हुए प्रतिबंध जारी रहेगा। 8 बजे श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। वहीं 9 बजे तक मंदिर को खाली करा लिया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि धारा 144 के तहत जो आदेश जारी किए गए हैं, उसमें मार्केट के बंद होने के समय को लेकर कोई बात शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर में बिना मास्क के आवाजाही एक गंभीर मुद्दा है। महाकाल मंदिर में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महाराष्ट्र से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर कलेक्टर का कहना है कि अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की है कि उन्हें अलग से चिन्हित किया जा सके। हालांकि हम विशेष दिशा-निर्देश के साथ ही प्री बुकिंग एप पर कुछ ऐसी व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ