April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एंटीलिया केस में शिवसेना का वार, एनआईए पर उठाया सवाल

Antilia : एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक (Blast) मिलने के मामले में शिवसेना (Shivsena) ने सामना के जरिए एनआईए (NIA) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सामना में लिखा गया है कि जब इस मामले की जांच एटीएस कर रही थी, तो महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र ने इसे आनन-फानन में एनआईए को दे दिया। संपादकीय में शिवसेना ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह का बचाव भी किया है।

सामना के शुक्रवार के संपादकीय में लिखा है कि आतंकवाद का मामला नहीं होना और फिर भी एनआईए का जांच करना, आखिर ये क्या मामला है? आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एनआईए जिलेटिन की छड़ों की जांच कर रही है, पर उरी, पुलवामा, पठानकोट हमलों की जांच का क्या?

मनसुख हिरेन की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने लिखा है, इस पूरे घटनाक्रम का श्रेय राज्य का विपक्ष ले रहा है। मनसुख हिरेन की मौत का दुख सभी को है, लेकिन बीजेपी को थोड़ा ज्यादा है। मगर सुशांत सिंह, मोहन डेलकर और तमाम मुद्दों पर विपक्ष चुप है।

Share to...