April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

श्रावण माह के दूसरे सोमवार बाबा महाकाल की हुई विशेष भस्मारती, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): श्रावण माह का दूसरा सोमवार होने के कारण आज सुबह से ही देशभर के शिव मंदिरों में भक्तो का ताँता लगा हुआ हैं। भोले की भक्ति में भक्त लीन नजर आ रहे है। विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगे हुए हैं। रात्रि ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद तीन बजे बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई। जिसके हजारो भक्तों ने दर्शन लाभ लिए।

श्रावण माह भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है। मान्यता है की श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टो से तुरन्त मुक्ति मिलती है।

श्रावण के सोमवार पर आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया जिसमे दूध ,दही ,घी ,शहद व फलो के रसो से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराये गए। तत्पशचात बाबा को भस्म चढाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हे इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल हैं। भक्तो की लंबी लम्बी कतारे लगी हैं और जय बाबा महाकाल,हर हर महादेव,बोल बम के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो रहा हैं। जयकारो से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चला हैं।

श्रावण – भादो माह में प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की भी परंपरा हे। इसलिए आज शाम को बाबा की सवारी भी निकाली जाएगी । मान्यता हे की अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में राजा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हे। यहाँ बाबा की सवारी के दर्शन के लिए लाखो की संख्या में श्रद्धालु सडको के किनारे घंटो इन्तजार करते हे और महाकाल की एक झलक पा कर अपने आप को धन्य मानते हे।

आज पवित्र श्रावण माह का दूसरा सोमवार होने से भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी है और हर कोई बाबा महाकाल की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहा हैं। महाकाल मंदिर समिति द्वारा भी भक्तो के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई है ताकि महाकाल के भक्तों को दर्शन पूजन के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share to...