मुंबई: आज एयर इंडिया की एक और उड़ान एक गंभीर दुर्घटना से बच गई। कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 का A320 (VT-TYA) विमान भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था, तभी यह रनवे से फिसलकर बाहर चला गया। लैंडिंग के समय विमान का एक टायर रनवे से बाहर चला गया, और पायलट ने इसे वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। एयरपोर्ट के स्टाफ ने विमान को डॉक कर यात्रियों को सुरक्षित निकाला।
मुंबई एयरपोर्ट पर आज हुए घटनाक्रम पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया आई है। एअर इंडिया की ओर से कहा गया कि 21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई पहुंची फ्लाइट AI-2744 की लैंडिंग के दौरान भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण लैंडिंग करते समय रनवे पर विमान का संतुलन बिगड़ गया। विमान का एक पहिया रनवे से बाहर चला गया था। विमान गेट तक सुरक्षित पहुंच गया है। सभी यात्री, पायलट और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जाएगी।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। लैंडिंग करते समय विमान स्लिप हुआ था। भारी बारिश के कारण घटना हुई, लेकिन घबराने की बात नहीं है, सबकुछ ठीक है।
सूत्रों के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम स्थिति का आकलन कर रही है। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट