आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। भारत ने वर्ल्डकप में अपना विजय रथ अभियान जारी रखा और अपने छटे मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस वर्ल्डकप में लगातार छटी जीत हासिल की हैं। भारत ने इंग्लैंड को 129 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया।
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। यह भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सबसे छोटा स्कोर है।
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही। इंग्लैंड टीम ने 4 ओवर में 27 रन बना लिए थे। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पांचवे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट मलान ओर जो रुट को आउट कर इंग्लैंड टीम को बड़े झटके दिए। शुरुआती दो झटकों के बाद इंग्लैंड टीम संभल नही पाई और भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।
भारतीय गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम को मात्र 129 रनों पर ऑल आउट कर एक बड़ी जीत दर्ज की। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव ने 2 ओर रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव 49 रन पर आउट हो गए वही केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली। उनसे पहले, शुभमन गिल 9, विराट कोहली 0 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लिश टीम से डेविड विली ने तीन विकेट लिए। आदिल रशीद और मार्क वुड ने 2-2 विकेट लिए।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत