ब्रुसेल्स में हुए डायमंड लीग 2024 की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नीरज को लगातार दूसरे साल उपविजेता के टैग से संतोष करना पड़ा है। मात्र थोड़े से अंतर से नीरज डायमंड लीग चैंपियन बनने से चूक गए।
फाइनल मैच में नीरज का बेस्ट थ्रो 87.86 मीटर का रहा, लेकिन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स उनसे केवल 0.01 मीटर आगे रहे। पीटर्स का बेस्ट थ्रो 87.87 मीटर रहा, जिसने उन्हें डायमंड लीग 2024 में जेवलिन थ्रो का चैंपियन बना दिया है।
नीरज का पहला थ्रो 86.82 मीटर रहा, लेकिन उनके सबसे कठिन प्रतिद्वंदी एंडरसन पीटर्स ने पहला ही थ्रो 87.87 मीटर दूर फेंका। इसी थ्रो ने पीटर्स को अंत में चैंपियन बनाया। हालांकि नीरज चोपड़ा का दूसरा थ्रो 84 मीटर से भी कम रहा, लेकिन तीसरे थ्रो पर उन्होंने 87.86 मीटर की दूरी तय की और वो केवल 1 सेंटीमीटर के अंतर से चैंपियन बनने से चूक गए।
नीरज चोपड़ा चाहे 2024 में डायमंड लीग चैंपियन ना बन पाए हों, लेकिन उन्होंने दो साल पहले यह खिताब जीतने में सफलता पाई थी। उस साल नीरज ने फाइनल में 88.44 मीटर दूर भाला फेंक कर डायमंड लीग चैंपियन होने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की थी। 2023 की बात करें तो चेक रिपब्लिक के याकूब वालेश 84.24 मीटर की दूरी तय कर चैंपियन बने थे, लेकिन नीरज 83.80 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

More Stories
Asian Games 2026 Archery: भारत ने आर्चरी में रचा इतिहास, मेंस कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को हराकर जीता गोल्ड मेडल
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद