20वें एशियन गेम्स में भारत ने आर्चरी में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी है. भारत ने तीसरा और हैट्रिक पूरा करने वाला गोल्ड में मेंस कंपाउंड टीम इवेंट में जीता. इससे पहले भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट और मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था. भारत की मेंस कंपाउंड टीम का सामना फाइनल में चीनी तीरंदाजों से था, जिन्हें उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में हराया. दिलचस्प इसलिए क्योंकि एक वक्त था जब गणेश, साहिल और कुशल की भारतीय तिकड़ी मेंस कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में पिछड़ रही थी.
चीन से पिछड़ने के बाद भारत ने जीता गोल्ड
मेंस कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय तीरंदाजों की तिकड़ी- गणेश, साहिल और कुशल- ने चीन को 238-237 से हराया. फाइनल मुकाबले के पहले 3 एंड तक चीन का पलड़ा भारी दिख रहा था. लेकिन, चौथे एंड में बाजी पलट गई और गोल्ड मेडल भारत का हो गया.
आर्चरी में गोल्ड की हैट्रिक
भारतीय तिकड़ी में साहिल जाधव का ये दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले उन्होंने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में चिकिता के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता था. भारतीय मेंस कंपाउंड टीम की कामयाबी के साथ ही 20वें एशियन गेम्स में भारत ने आर्चरी में अपना तीसरा गोल्ड जीत लिया है. यानी, आर्चरी में भारत गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा चुका है.
भारत की झोली में गिरा 10वां गोल्ड
आर्चरी में भारत की मेंस कंपाउंड टीम की कामयाबी के साथ ही भारत ने 20वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल में दहाई का आंकड़ा छू लिया है. गणेश, साहिल और कुशल की तिकड़ी का जीता स्वर्ण पदक भारत का ओवरऑल 10वां गोल्ड मेडल रहा.
आर्चरी में आ सकता है और गोल्ड
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के मामले में भारत का सबसे सफल अभियान अब तक आर्चरी में रहा है. इसके अलावा शूटिंग में भी भारत ने आर्चरी की तरह ही 3 गोल्ड जीते हैं. इसके अलावा क्रिकेट और कबड्डी में भी भारत को गोल्ड मिले हैं. एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने आर्चरी में 3 गोल्ड जरूर जीते लेकिन अभी आगे इसमें और इजाफा देखने को मिल सकता है.

More Stories
Asian Games Medal Tally: ट्रैप शूटिंग में भारतीय तिकड़ी ने देश का नाम किया रोशन, चीन ने जीता गोल्ड मेडल
WPL 2027 Auction News: आरसीबी ने ग्रेस हैरिस और मुंबई ने जी कमलिनी को किया रिलीज, जानिए पूरी स्क्वॉड डिटेल्स
Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली का ऐतिहासिक मील का पत्थर, बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज