April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नोटबंदी से नहीं गरीब हुआ देश, 7.7 फीसद पहुंची वृद्धि दर : पूर्व वित्त को जेटली का जवाब

नोटबंदी और जीएसटी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर विपक्ष के करारे प्रहार पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.7 फीसद की वृद्धि दर ने यह प्रमाणित कर दिया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। उन्होंने दावा किया कि इस वृद्धि दर में ठहराव बना रहेगा और आने वाले समय में भी यह स्थिर रहेगी।
वित्त मंत्री ने विपक्ष के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें वृद्धि दर में 2 फीसद की गिरावट की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर के क्रियान्वयन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास हुआ है।
फेसबुक पोस्ट के जरिए जेटली ने कहा कि हालांकि नोटबंदी जैसे संरचनात्मक सुधारों को लागू करने की वजह से हमें 2 तिमाही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह दावा की जीडीपी में 2 फीसद की गिरावट आएगी यह गलत साबित हुआ है।

Share to...