हर साल 25 जून को देश के आपातकाल के लिए याद किया जाता है। 1975 में इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस दिन को ब्लैक डे यानी काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार इस दिन देशभर में काला दिवस मनाया जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित काला दिवस में शिरकत करेंगे।
काला दिवास के दौरान बीजेपी के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता लोगों को आपातकाल के बारे में बताएंगे कि किस तरह इमरजेंसी के दौरान लोगों पर अत्याचार किए गए। लोकतंत्र के चारों स्तंभ चाहे वह न्यायपालिका हो या फिर मीडिया सभी का दमन किया गया था। इमरजेंसी के मुद्दे पर बीजेपी हमेशा से ही कांग्रेस को घेरती आ रही है। आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। इमरजेंसी में चुनाव स्थगित हो गए थे और सभी नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था।
25 जून को काला दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी, करेगी इमरजेंसी याद

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन