April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश : कांग्रेस गठबंधन की आस में, बीएसपी ने सीधे नकारा

मध्यप्रदेश में बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्ष की एकजुटता को बीएसपी ने करारा झटका दिया है। बीएसपी ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात से इनकार कर दिया है। बीएसपी अपने दम पर सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उधर, कांग्रेस अब भी गठबंधन की आस लगाए बैठी है। कांग्रेस के प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने कहा है कि अभी चुनाव में वक्त है, हम समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर चलना चाहते हैं।
मध्यप्रदेश बसपा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कहा कि मुझे मीडिया से पता चला है कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस की बातचीत चल रही है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस गठबंधन के संबंध में राज्य स्तर पर हमारी कोई बातचीत नहीं हो रही है और जहां तक मुझे पता है केन्द्रीय स्तर पर भी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बारे में मुझे केन्द्रीय नेतृत्व से अब तक कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं।

Share to...