August 14, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Moto G Max Price & Specifications: 7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे वाला मोटो जी मैक्स भारत में लॉन्च, 20 अगस्त से शुरू होगी बिक्री

मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की जी-सीरीज का नया फोन है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है. यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है और कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 63 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है.

27,999 रुपये में लॉन्च, 20 अगस्त से बिक्री

मोटो जी मैक्स को भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 27,999 रुपये है. फोन पैंटोन अलास्कन ब्लू, पैंटोन मलागा और पैंटोन स्टारगेजर रंगों में उपलब्ध होगा. इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा और बिक्री 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का तत्काल डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन चिप

मोटो जी मैक्स में 6.72 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई दिया गया है. फोन में 4nm स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट, 6GB एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 128GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज है. रैम बूस्ट फीचर के जरिए स्टोरेज का इस्तेमाल करके वर्चुअल रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है. फोन का वजन 213 ग्राम है.

32MP सेल्फी कैमरा

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का सोनी एलवाईटीआईए 600 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 119.5 डिग्री है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी है दमदार

फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 30W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 63 घंटे तक चल सकती है. फोन एंड्रॉयड 16 आधारित हेलो यूआई पर चलता है और दो एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड व तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है. फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी64 रेटिंग मिली है.

Share to...