August 14, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Mehgaon Bhind News: स्कूल से घर छोड़ Lबने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान झाड़ियों में दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद वीभत्स मामला सामने आया है। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की एक मासूम बच्ची जब अपने भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तब रास्ते में मिले एक परिचित ने उन्हें घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी बच्चों को एक सुनसान इलाके में ले गया और झाड़ियों के पीछे मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की इस घृणित वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

👦 मासूम भाई ने किया विरोध तो की मारपीट, बेहोश होकर गिर पड़ी बच्ची

घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है, जब भाई-बहन स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में परिचित युवक ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया और पहले खेतों की तरफ ले गया, लेकिन वहां चरवाहों को देखकर वह उन्हें स्कूल के पीछे सुनसान झाड़ियों में ले गया। जब आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी शुरू की, तो उसके 11 साल के मासूम भाई ने इसका कड़ा विरोध किया और अपनी बहन को बचाने की कोशिश की। इस पर क्रूर आरोपी ने भाई के साथ भी जमकर मारपीट की। हैवानियत के इस तांडव के बाद बच्ची बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। डरा-सहमा भाई किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

⚖️ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

इस जघन्य अपराध की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी रोष फैल गया। मेहगांव के एसडीओपी संजय कोछा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी और दस्तावेजी कार्रवाई तेजी से पूरी कर रही है।

Share to...