October 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Khandwa Omkareshwar Railway News: रेलवे ने तेज किए काम, इंजन में सवार होकर पहुंचे डीआरएम अश्विन कुमार

खंडवा। महाकुंभ सिंहस्थ 2028 के आयोजन से पहले ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए रेल सुविधा को सुगम बनाने की दिशा में रेलवे ने काम तेज कर दिया है। पश्चिम रेलवे के डीआरएम अश्विन कुमार ने गुरुवार को ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि वर्ष 2026 के समाप्त होने से पहले खंडवा से ओंकारेश्वर रोड तक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। स्टेशन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं।

🔍 इंजन में सवार होकर पहुंचे डीआरएम: यात्री सुविधाओं और नए स्टेशन भवन का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीआरएम अश्विन कुमार रेलवे इंजन में सवार होकर ओंकारेश्वर स्टेशन पहुँचे। उनके साथ क्षेत्रीय अधिकारी अजीत श्रीवास्तव सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पुराने स्टेशन को हटाकर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्टेशन का निर्माण किया जा चुका है। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों के लिए मिलने वाली सुविधाओं का बारिकी से जायजा लिया। रेलवे की इस पहल से आने वाले समय में देश-विदेश से आने वाले शिव भक्तों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तक पहुँचने में बेहद आसानी होगी।

Share to...