October 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Chhindwara OBC Mahasangam: एडवोकेट देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हुंकार, आरक्षण और नौवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग

छिंदवाड़ा । अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 27 प्रतिशत आरक्षण की बहाली, जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की विभिन्न मांगों को लेकर छिंदवाड़ा में एक बार फिर बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। आगामी 27 अक्टूबर को चंदनगांव स्थित पवार मंगल भवन में ‘सर्वजातीय OBC महासंगम’ का आयोजन किया जाएगा। इस महासंगम के दौरान समाज को उचित प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा व रोजगार में समान अवसर और आरक्षण से जुड़े लंबित कानूनी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय तक एक विशाल रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

⚖️ सरकार पर लगा छलावा करने का आरोप: हाईकोर्ट के फैसले और 13 प्रतिशत होल्ड हो चुकी भर्तियों पर वकीलों ने उठाए सवाल

आंदोलन की अगुवाई कर रहे एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने बताया कि महासंगम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में 2019 से लंबित याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद भी सरकार द्वारा सही पक्ष नहीं रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना किसी कोर्ट के स्थगन आदेश के आखिर किसके आदेश पर 13 प्रतिशत ओबीसी युवाओं के परिणाम को होल्ड करके बाकी नियुक्तियां कर दी गईं, जिससे OBC वर्ग के युवाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी चुनावों में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।

Share to...