April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता खत्म, अटारी चेक पोस्ट बंद, पहलगाम अटैक के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला

नईदिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई। इसके चलते पूरे देश में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर कैबिनेट की बैठक की। यह बैठक करीब 2.5 घंटा चली। पहलगाम हमला के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा को छोटा किया और बुधवार को दिल्ली लौट आए। सुरक्षा समिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। डोभाल ने प्रधानमंत्री को जमीनी हालात के बारे में जानकारी दी।

पहलगाम हमले को लेकर हुई सीसीएस की मीटिंग अब खत्म हो गई है, ये बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।राजनाथ सिंह 7- लोक कल्याण मार्ग से निकल गए हैं।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में कुछ बड़े फैसले भी लिए गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि सीसीएस फैसले में सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है।

सीसीएस बैठक में यह कड़े फैसले लिए गए हैं।
सिंधु जल समझौते को रोकने का फैसला लिया गया है।
अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को बंद करने का फैसला लिया गया है।
SAARC के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को मिली वीजा छूट को रद्द किया गया है, और इसके तहत भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया है
भारत में पाकिस्तान के सभी सैन्य सलाहकारों को भी एक हफ्ते में भारत छोड़ने को कहा गया है। भारत भी अपने सलाहकारों को वापस बुलाएगा।
उच्चायोगों की कुल संख्या घटाकर 30 करने का फैसला लिया गया है।

सीसीएस की बैठक में पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला लिया है। पार्लियामेंट एनेक्सी में ये बैठक होगी। ये बैठक कल के लिए शेड्यूल की गई है।

Share to...