April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद, गोलीबारी जारी

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना और पुलिस की तरफ से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना की कई टुकड़ी पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस दौरान उनके साथ जम्मू पुलिस भी मौजूद है। इस बीच सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें एक जवान शहीद हो गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना पर आतंकियों ने गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में सेना की तरफ से भी लगातार फायरिंग हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। सूत्रों के अनुसार, ये संभवतः आतंकवादियों का वही समूह है जिसे हाल ही में रामनगर क्षेत्र में ट्रैक किया गया था। ये 3 पाकिस्तानी आतंकवादी हो सकते हैं।

इस मुठभेड़ में रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियों की आवाज आ रही है। घटनास्थल पर भारी फोर्स मौजूद है। इसके साथ ही पुलिस के कई जवान भी सेना के साथ हैं। पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट मोड पर काम कर रही है। यही कारण है कि बीते 24 घंटों में सेना की ये दूसरी कार्रवाई है। सेना के सूत्रों की माने तो इस समय घाटी में 100 से ज्यादा आतंकी एक्टिव हैं।

सेना का सर्च अभियान लगातार जारी हैं इसके साथ ही उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ भी जारी है दोनो तरफ से गोलीबारी जारी हैं।

Share to...