April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन: मध्य प्रदेश के पवित्र धार्मिक नगर उज्जैन में स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज नन्द किशोर यादव, राज्यपाल नागालैंड ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में आयोजित होने वाली भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, राज्यपाल का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक एवं निजी था, लेकिन उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Share to...