देवास: देवास जिले के नेवरी फाटा चौकी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में 3-4 झुग्गियों को राख में बदल दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया।
घटना शनिवार 25 अप्रैल को हुई। इस हादसे में एक गरीब परिवार की सालभर की मेहनत और रोजमर्रा का पूरा सामान जल गया। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि घर में रखी करीब 2 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। मौके पर जली हुई नोटों की गड्डियां मिलीं, जो इस हादसे की भयावहता को बयां कर रही हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की झुग्गियों को बचाया जा सका।
घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके सामने ही उनका आशियाना और मेहनत की कमाई राख बन गई, जिससे इलाके में गहरा दुख और संवेदना का माहौल है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

More Stories
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन